19 Apr 2024, 15:44:35 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

 
शुभ विक्रम संवत-2075, नाम-विरोधकृत। शक संवत- 1940, हिजरी सन- 1440 मु. मास रज्जब तारीख 20। उत्तरायण अयन, वसंत ऋतु। फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष। सूर्योदय -प्रात: 06.24.40, सूर्यास्त-सायं: 06.34.22। चंद्रोदय-अर्धरात्रि 01.49, चंद्रास्त-दोप. 12.00। तिथि- रात्रि 10.33 तक अष्टमी पश्चात नवमी। नक्षत्र -प्रात: 10.09 तक मूल पश्चात पूर्वाषाढ़ा। योग-दोप. 04.41 तक वरीयान पश्चात परिघ योग। सूर्योदयकालीनकरण-प्रात: 09.44 तक बालव पश्चात कौलव करण। चंद्रमा-दिवस पर्यंत धनु राशि में रहेंगे। शुभ चौघड़िया -शुभ प्रात: 06.24 से 07.55 तक, चंचल व लाभ प्रात: 10.58 से दोप. 02.00 तक एवं शुभ दोप. 05.03 से सायं: 06.34 तक। खरीदारी एवं स्थिरता के लिए -शुभ समय में श्री शीतला माता का पूजन कर सकते हंै। समस्त जातकों के लिए पिस्ता रंग शुभ रहेगा। टालने योग्य समय (समस्त राशि)- दोप. 02.00.45 से 03.31.58 तक निर्णयात्मक कार्य करने से बचें। दिशाशूल -दक्षिण दिशा की यात्रा लोंग खाने के बाद करें। व्रत/पर्व एवं तीज त्योहार -श्री शीतलाष्टमी पूजा। शीतला पूजा। बासोड़ा। श्रीकेस रियाजी मेला (मेवाड़)। कैलादेवी मेला (करौली राज.)। कागा मेला (जोधपुर)। वैक्काष्टमी (केरल)। वर्षीतप प्रारंभ (जैन)। ऋषभदेव जन्म। सायं: 07.29 मि. पर बुध ग्रह मार्गी होंगे। विशेष- श्री शीतलाष्टमी पूजन में यथासंभव ठंडे भोजन का ही सेवन करना चाहिए। आज बाजार व्यापार-आज बाजार में तेजी बनी रहेगी। काली मिर्च, ग्वार, रेशम, सूत, कस्तूरी, चांदी, तिल, रूई आदि में लंबी तेजी की संभावना है। शेयर बाजार में तेजी रहेगी। सॉफ्टवेयर, आॅटो मोबाइल, टेल्को, मीडिया, सीमेंट, स्टील आदि के शेयरों में तेजी रहेगी। आज के लिए टेवा -आज जन्मे बच्चों का जन्म प्रात: 10.09 तक लोहे पश्चात तांबे के पाये में होगा। दिवस पर्यंत धनु राशि रहेगी। जन्माक्षर भी, भू, ध, फ, ढ रहेगा। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »