शुभ विक्रम संवत -2075, नाम -विरोधकृत। शक संवत- 1940, हिजरी सन- 1440 मु. मास रज्जब तारीख 17। उत्तरायण अयन, वसंत ऋतु। फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष। सूर्योदय -प्रात: 06.27.33, सूर्यास्त-सायं: 06.33.18। चंद्रोदय - रात्रि 11.11, चंद्रास्त -प्रात: 09.29। तिथि -सायं: 07.59 तक पंचमी पश्चात षष्ठी तिथि। नक्षत्र -प्रात: 07.02 तक विशाखा पश्चात अनुराधा नक्षत्र। योग -सायं: 06.13 तक वज्र पश्चात सिद्धि योग। सूर्योदयकालीनकरण- प्रात: 08.26 तक कौलव पश्चात तैतिल करण। चंद्रमा -दिवस पर्यंत वृश्चिक राशि में रहेंगे। शुभ चौघड़िया - अमृत प्रात: 06.27 से 07.58 तक, शुभ प्रात: 09.28 से 10.59 तक एवं चंचल, लाभ व अमृत दोप. 02.01 से सायं: 06.33 तक। खरीदारी एवं स्थिरता के लिए -शुभ समय में यज्ञोपवीत संस्कार कर सकते हंै। समस्त जातकों के लिए गुलाबी रंग का उपयोग करना शुभ रहेगा। टालने योग्य समय (समस्त राशि) -प्रात: 07.58.16 से 09.28.59 तक निर्णयात्मक कार्य करने से बचें। दिशाशूल -आवश्यक परिस्थिति में ही पूर्व दिशा की यात्रा घर से खीर खाने के बाद करें। व्रत/पर्व एवं तीज त्योहार -श्रीरंग पंचमी। श्री पंचमी। श्री जयंती। मेला नवचंडी (मेरठ)। विजय गोविंद हलदनवतार जन्मदिवस (मणिपुर)। विशेष - स्वाध्याय, दान, भोजन व आचमन करते समय उत्तरीय वस्त्र धारण करना शुभ रहता है। आज बाजार व्यापार - आज बाजार में तेजी रहेगी। सोना, हीरा, हल्दी, जीरा, धनिया, अजवाइन, खाद, पशु आहार आदि से बाजार रोशन रहेगा। शेयर बाजार में तेजी रहेगी। बैंक, इस्पात, फार्मा, धातु, विद्युत आदि के शेयरों में अच्छा कामकाज रहेगा। कार्यस्थल पर कौशल से ज्यादा जोखिम न उठाएं। आज के लिए टेवा - आज जन्मे बच्चों का जन्म लोहे के पाये में होगा। दिवस पर्यंत वृश्चिक राशि रहेगी। जन्माक्षर तो, ना, नी, नू, न रहेगा।