18 Apr 2024, 10:34:59 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

साप्ताहिक राशिफल 17 से 23 मार्च 2019 तक

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 17 2019 1:48AM | Updated Date: Mar 17 2019 1:48AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मेष- स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें। मौसमी बीमारियां परेशान कर सकती हैं। खान-पान एवं आहार-विहार में सतर्कता का ध्यान रखें। व्यापार-व्यवसाय में आर्थिक तंगी बनी रहेगी। व्यवसाय प्रभावित रह सकता है। विद्यार्थियों को परीक्षा में मिले-जुले परिणाम ही प्राप्त होंगे। संगति का विशेष ध्यान रखें। 
उपाय-सूखे रंग से होली खेलें। 
शुभ रंग : गहरा लाल। शुभांक : 3
 
वृषभ-नए कामकाज की योजना बनेगी। भवन, भूमि, मकान पर धन खर्च होगा। राजनीति से जुड़े लोगों की परेशानियां बढ़ेंगी । बैंक, बीमा, वित्त से जुड़े संस्थानों  की दिक्कतें शीघ्र ही दूर होंगी। जीवनसाथी से संबंधों में सुधार होगा। मनोरंजन स्थलों की यात्राएं होंगी। शासकीय कर्मचारियों को ईमानदारी, पारदर्शिता व निष्ठा से काम करना होगा।
उपाय-देवी को सिंदूर चढ़ाएं।    
शुभ रंग : पिंक। शुभांक : 2
 
मिथुन- सप्ताह मिला-जुला बना रहेगा। कामकाज में धीरे-धीरे ही गति बनेगी। जल्दबाजी एवं हड़बड़ी में कोई निर्णय न लें। जो चल रहा है उसे ही अच्छा करने का प्रयास करें। प्रेम संबंधों में सावधानी रखें। 
उपाय-गणेशजी को कुमकुम चढ़ाएं। 
शुभ रंग : गुलाबी। शुभांक : 4
कर्क-सप्ताह शुभ फलदायी रहेगा। अर्थतंत्र में सुधार होगा। आय के नए स्त्रोत भी बनेंगे। जमा पूंजी में वृद्धि होगी। व्यापार-व्यवसाय में गति धीरे-धीरे ही बनेगी। साझेदारी से बचें तो बेहतर कानूनी प्रकरणों की अनदेखी न करें। धार्मिक व सामाजिक कार्यों पर धन खर्च होगा।
उपाय-देवी मंदिर में श्रीफल चढ़ाएं।  
शुभ रंग : सफेद। शुभांक : 1
सिंह- राजनेताओं की दिक्कतें बढ़ेंगी। तोल-मोलकर ही बोलें। किसी को नीचा दिखाने का प्रयास महंगा पड़ सकता है। प्रेम संबंधों में नकारात्मकता बढ़ेगी। संयम से काम लें। उधार न लें, न दें। आर्थिक परेशानी अभी रहेगी। पारिवारिक  विवाद को मिल बैठकर हल करने का प्रयास करें। विद्यार्थियों को कड़ी मेहनत के साथ सफलता मिलेगी। 
उपाय-सूर्य को अर्घ्य प्रदान करें। 
शुभ रंग : मेहरून। शुभांक : 7
कन्या-  नए लोगों से मुलाकात होगी। कार्य योजनाएं शीघ्र ही मूर्त रूप लेंगी। अर्थतंत्र में वृद्धि होगी। कतिपय नए स्त्रोत भी बनेंगे। व्यापार-व्यवसाय में वृद्धि होगी। मंदी का दौर समाप्त होगा। प्रेम संबंधों में सकारात्मकता बनी रहेगी। 
उपाय-गणेशजी को दुर्वा चढ़ाएं। 
शुभ रंग: पर्पल। शुभांक: 9
तुला- सप्ताह मिश्रित फलदायी रहेगा। घर परिवार में मंगल कार्य योजनाएं भी बनेंगी। व्यापार-व्यवसाय से जुड़े उद्यमियों के लिए सप्ताह मिला-जुला बना रहेगा। दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी। आमोद-प्रमोद का वातावरण बनेगा। विद्यार्थियों को परिश्रम के साथ सफलता प्राप्त होगी। 
उपाय-देवी मंदिर में श्रीफल चढ़ाएं। 
शुभ रंग : आसमानी। शुभांक-5
वृश्चिक- सप्ताह शुभ फलदायी रहेगा। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। अर्थतंत्र में धीरे-धीरे सुधार होगा। जमा पूंजी, धन में वृद्धि होगी। संचार माध्यम से जुड़े कर्मी ईमान, निष्ठा व पारदर्शिता से कार्य करें। बैंक, बीमा एवं वित्त संस्थानों से जुड़े अधिकारियों की चिंता बढ़ सकती है। प्रेम संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। आनंद की प्राप्ति होगी। 
उपाय-हनुमान मंदिर में सिंदूर चढ़ाएं। 
शुभ रंग : नारंगी। शुभांक : 6
धनु- सप्ताह में विशेष सावधानी रखना होगी। वाहन धीमी व नियंत्रित गति से चलाएं। अनावश्यक विवादों से बचें। न्यायालयीन प्रकरणों की अनदेखी न करें। उधार न लें, न दें। संतान से संबंधित शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। 
उपाय-विष्णु मंदिर में केसर चढ़ाएं। 
शुभ रंग: केसरिया। शुभांक: 9
मकर- कार्यक्षेत्र में वृद्धि होगी। परिश्रम अधिक करना होगा। आर्थिक क्षेत्र में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। आर्थिक लेन-देन में सावधानी रखें। कर्ज नहीं लें। मान-सम्मान के प्रति सचेत रहें। 
 उपाय-शनि स्त्रोत का पाठ करें।  
शुभ रंग : बैंगनी। शुभांक : 5
कुंभ- सप्ताह शुभ फलदायी रहेगा। कामकाज में गति बनी रहेगी। अर्थतंत्र में भी सुधार होगा। खर्चों (अनावश्यक) पर नियंत्रण रखें। संतान से संबंधित शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। प्रेम संबंधों में वांछित सफलता प्राप्त होगी। परस्पर तालमेल बनाएं रखें। कामकाजी महिलाओं के लिए सप्ताह शुभ रहेगा। 
 उपाय-भैरव मंदिर में दही बड़े का भोग लगाएं।
शुभ रंग : बादामी। शुभांक : 7
मीन- समय मिला-जुला बना रहेगा। कामकाजी गतिविधियां धीरे-धीरे ही बनेंगी। जल्दबाजी एवं हड़बड़ी न करें। अनावश्यक विवादों से दूर रहें। दाम्पत्य जीवन में सकारात्मकता बनी रहेगी। 
उपाय-विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें। 
शुभ रंग : गेहुंआ। शुभांक : 2

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »