28 Mar 2024, 14:04:53 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

इन चार राशियों पर होगी धन की वर्षा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 12 2019 3:36PM | Updated Date: Mar 12 2019 3:36PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

हिन्दू धर्म की मान्यताओं के अनुसार ऐसा कहा जाता है कि कुबेर महाराज की कृपा जिस व्यक्ति पर भी हो जाती है उसे आर्थिक परेशानियों से मुक्ति मिल जाती है और वो करोड़पति बन जाता है। ज्योतिष के ज्ञाता बताते है कि ग्रहों की चाल के कारण ऐसे संयोग बन रहे है की कुबेर जी की कृपा 4 राशियों पर होने वाली है जिससे इनको करोड़पति बनने से कोई नहीं रोक सकता। इन राशियों और होने वाले लाभ के बारे में हम आपको नीचे बता रहे हैं।
 
सिंह राशि : सिंह राशि वालों पर धन के देवता कुबेर महाराज अपनी विशेष कृपा बना रहे हैं जिसकी वजह से आपके पास किसी भी प्रकार से धन की कमी नहीं होगी। यदि आप के जो भी कार्य रुके हुए थे जिसमें धन फंसा हुआ था वह सारे कार्य पूरे हो जाएंगे एवं आपकी जो भी इच्छा एवं सपने थे वह सारे पूरे होते हुए नजर आ रहे हैं। नौकरी क्षेत्र में आपके बड़े अधिकारी आप से काफी प्रभावित होंगे और आप की सराहना करते हुए आप को प्रमोशन दे सकते हैं। व्यवसाय के दौरान आपके नए प्रेम संबंध स्थापित हो सकते हैं।

वृषभ राशि : वृषभ राशि वालों पर कुबेर महाराज की कृपा विशेष रूप से पड़ रही है जिससे रोजगार और व्यवसाय दोनों ही क्षेत्रों में आपकी उन्नति के योग पूरे बन रहे हैं। यदि आपका घर लेने का सपना था तो वह भी पूरा होता हुआ नजर आ रहा है। यदि प्रेमी जोड़ों की बात की जाए तो इन दोनों की भी इच्छाएं से संपन्न होती हुई नजर आ रही हैं। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, नया वाहन खरीदने के योग बन रहे हैं।
 
धनु राशि : व्यापारिक सन्दर्भ में आप में से कुछ आज बड़ी सफलता प्राप्त करेंगे। आप एक नया उद्यम शुरू कर सकते हैं और एक बड़ी डील को अंतिम रूप दे सकते हैं। आपका नाम और प्रसिद्धि व्यापक होगी।
 
मकर राशि : आपको अपने सभी प्रयासों में सफलता मिलेगी और विभिन्न स्रोतों से लाभ हो सकता है। आपको नए उद्यम से और विवेकपूर्ण निवेश से भी अच्छे लाभ प्राप्त हो सकते हैं। आपकी महत्वाकांक्षाओं में से कुछ की पूर्ति संभव है। नौकरीपेशा जातक पदोन्नति प्राप्त कर सकते हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »