शनि देव के बारे में माना जाता है कि इनके न्याय विधान से कोई बच नहीं सकता। अगर शनि देव किसी पर नाराज हो जाएं तो उसे जीवन में कई परेशानी का सामना करना पडता है। शनि देव के नाराज होने से जीवन में कई काम में रुकावटें आने लगती है इसके साथ साथ शारीरिक परेशानी का भी सामना करना पडता है।
ऐसे में अगर किसी की कुंड़ली में शनि की स्थिति अशुभ है तो ऐसे व्यक्ति को जीवन में कई परेशानी का सामना करना पडता है। इनको जीवन में कोई भी सफलता आसानी से नहीं मिलती। शनि की बुरी नजर से कैसे बचा जाय और शनि की कृपा कैसे प्राप्त की जाय इसके लिए प्रयास करना चाहिए जिससे शनि की स्थिति को शुभ बनाया जा सकें। ज्योतिषशास्त्र में शनि को प्रसन्न करने के लिए कुछ आसान से उपाय बताएं गये है जिनको करने से शनि की टेढ़ी नजर से बचा जा सकता हैं। आज इस लेख मे ंहम कुछ ऐसी बातों के बारे में बता रहें हैं जिनको ध्यान में रखने से शनि की कुदृष्टी से बचा जा सकता है।
इस बात का हमेशा ध्यान रखें की कभी भी शनि की किसी ऐसी मूर्ति के दर्शन ना करें जिसमें शनि देव की आंख बनी हो। हर शनिवार के दिन लाल वस्त्र धारण कर हनुमान जी के दर्शन करने से शनि के कुप्रभाव से बचा जा सकता है। हर शनिवार के दिन हनुमान चालीसा का पाठ करें इस पाठ के कारण शनि के अशुभ प्रभाव से बचा जा सकता है।
हमेशा शाम के समय पश्चिम दिशा की ओर दीपक जलाएं व इसके बाद शनि देव के मंत्र का जाप करें।
शनि की कुदृष्टी के बचने के लिए घर में सभी लोगो के साथ अच्छा व्यवहार रखें।
शनिवार के दिन हमेशा नीले रंग के कपडें पहने जिससे शनि देव प्रसन्न होते हैं।
शनिवार के दिन शनि देव के मूल मंत्र 'ॐ शं शनैश्चराय नमः' का जाप अवश्य करें इससे शनि देव प्रसन्न होते हैं।