29 Mar 2024, 16:02:53 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

करवा चौथ पर भूल कर भी महिलाएं न करें ये काम नहीं तो...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 6 2017 6:24PM | Updated Date: Oct 6 2017 6:29PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

करवा चौथ का व्रत महिलाएं अपने पति की लंबी आयु के लिए रखती है। इतन ही नहीं कुवांरी कन्याएं भी मनचाहा पति पाने के लिए इस व्रत को रखती है। इस व्रत में चंद्रमा को अर्ध्य देने के बाद छलनी से चंद्रमा से देखने के बाद पति को देकते है। इसके बाद पति अपने पत्नी को अपने हाथों से पानी पिलाकर व्रत खुलवाते हैं।

करवा चौथ के दिन बहुत ही विधि-विधान के साथ पूजा और नियम मानने पड़ते, नहीं तो उसका फल नहीं मिलता है। ऐसे ही कुछ काम है जो इस दिन भूलकर भी नहीं करना चाहिए।
 
चंद्रमा देखने से पहले महिलाओं को मां गौरी की पूजा जरुर करना चाहिए। इसके साथ ही भोग में हलवा का लगाना चाहिए।

इस दिन किसी का भी अपमान न करें।
चंद्रमा के माता का कारक होने की वजह से करवाचौथ के दिन शादीशुदा महिलाओं को अपनी सास, मां या फिर अन्य औरतों का अमान नहीं करना चाहिए। यदि ऐसा होता है तो ज्योतिष में इसे अशुभ माना गया है।
 
करवा चौथ वाले दिन महिलाएं सफेद रंग की चीजें जैसे कि दही, चावल और सफेद कपड़ा किसी को न दें, क्योंकि सफेद रंग चंद्रमा का कारक माना जाता है। अगर आपने ये किसी को दिया तो आपके लिए अशुभ साबित हो सकता है।
 
इस दिन महिलाएं काले, नीले और भूरे रंग के कपड़े पहन कर पूजा न करें। इससे उसको पूजा का फल नहीं मिलता है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »