19 Apr 2024, 14:41:58 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

नवरात्र- इस मुहूर्त में करें कलश स्थापना

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 17 2017 12:18PM | Updated Date: Sep 17 2017 12:19PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

शारदीय नवरात्र की शुरूआत होने वाली है। इस साल नवरात्र 21 सितंबर से शुरू हो रही है और ये 29 सितंबर तक चलेगी। नवरात्र के दौरान मां के भक्त नौ दिन पूजा-अर्चना करते हैं। मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा की जाती है। माना जाता है कि मां अपने भक्तों द्वारा मांगी गई मनोकामनाएं पूरी करती हैं। नवरात्र के दौरान माता के नौ अलग-अलग रूपों की पूजा की जाती है। नवरात्र के पहले दिन घटस्थापना की जाती है इसके बाद लगातार नौ दिनों तक माता की भक्ति में पूजा और उपवास किया जाता है और अष्टमी और नवमी में कन्या पूजा की जाती है। इस बार नवरात्र का शुभ मुहूर्त सुबह 6 बजे से 8 बजकर 22 मिनट तक रहेगा। पहले दिन 21 सितंबर से सुबह मां के शैलपुत्री के रूप का पूजा की जाती है। नवरात्रि के पहले दिन कलश की स्थापना की जाती है साथ ही कलश में स्वास्तिक का चिन्ह बनाया जाता है जो कि काफी शुभ माना जाता है। इसके अलावा कलश में मौली बांध कर उसमें अक्षत का डालकर जल से उसको भर देते हैं। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »