24 Apr 2024, 05:51:14 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

वास्तु अनुसार करेंगे ये तो मिलेगा वो जो अब तक नहीं मिला

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 20 2017 3:26PM | Updated Date: Aug 20 2017 3:26PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

किसी भी व्यक्ति को किस्मत से ज्यादा नहीं मिलता लेकिन कई बार अनेक बाधाओं के कारण किस्मत में लिखी धन-समृद्धि भी प्राप्त नहीं होती। वास्तु को मानने वाले अगर इसके मुताबिक काम करें तो उन्हें वो मिल सकता है जो अब तक नहीं मिला है।

पूर्व दिशा-
यहां घर की संपत्ति और तिजोरी रखना बहुत शुभ होता है और उसमें बढ़ोतरी होती रहती है।
पश्चिम दिशा-
यहां धन-संपत्ति और आभूषण रखे जाएं तो शुभता का लाभ मिलता है परंतु घर का मुखिया अपने स्त्री-पुरुष मित्रों का सहयोग होने के बाद भी बड़ी कठिनाई के साथ धन कमा पाता है।
उत्तर दिशा-
घर की इस दिशा में कैश व आभूषण जिस अलमारी में रखते हैं, वह अलमारी भवन की उत्तर दिशा के कमरे में दक्षिण की दीवार से लगाकर रखनी चाहिए। इस प्रकार रखने से अलमारी उत्तर दिशा की ओर खुलेगी, उसमें रखे गए पैसे और आभूषण में हमेशा वृद्धि होती रहेगी।
दक्षिण दिशा-
इस दिशा में धन, सोना, चांदी और आभूषण रखने से नुकसान तो नहीं होता परंतु बढ़ोतरी भी विशेष नहीं होती।
ईशान कोण-
यहां पैसा, धन और आभूषण रखे जाएं तो यह दशार्ता है कि घर का मुखिया बुद्धिमान है और यदि यह उत्तर ईशान में रखे हों तो घर की एक कन्या संतान और यदि पूर्व ईशान में रखे हों तो एक पुत्र संतान बहुत बुद्धिमान और प्रसिद्ध होती है।
आग्नेय कोण-
यहां धन रखने से धन घटता है, क्योंकि घर के मुखिया की आमदनी घर के खर्चे से कम होने के कारण कर्ज की स्थिति बनी रहती है।
नैऋत्य कोण-
यहां धन, महंगा सामान और आभूषण रखे जाएं तो वह टिकते जरूर हैं, किंतु एक बात अवश्य रहती है कि यह धन और सामान गलत ढंग से कमाया हुआ होता है।
वायव्य कोण-
यहां धन रखा हो तो खर्च जितनी आमदनी जुटा पाना मुश्किल होता है। ऐसे व्यक्ति का बजट हमेशा गड़बड़ाया रहता है और कर्जदारों से सताया जाता है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »