28 Mar 2024, 17:39:09 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

शनिदेव को प्रसन्न करने के उपाय

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 27 2015 6:00PM | Updated Date: Mar 28 2015 2:57PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

शनि की दशा से परेशान है तो शनिवार को ये उपाय करें। जिन जातक की कुंडली या राशियों पर सा़ढ़ेसाती व ढैया का प्रभाव है वे अच्छे फल प्राप्त करने के लिए किसी भी शनि अमावस्या के दिन शनि का पूजन विशेष फलदायी होता है। शनिश्चरी अमावस्या पर शनिदेव का विधिवत पूजन कर पर्याप्त लाभ उठा सकते हैं। बताए गए उपाय सभी जातकों को सफलता दिलाएंगे।

 

शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए करें उपाय 

 

- प्रति शनिवार तेल में अपना चेहरा देखकर किसी गरीब को तेल दान करें। 

 

- हर शनिवार को काली वस्तुओं का दान करें। जैसे काले तिल, काले वस्त्र, काला कंबल, काला कपड़ा, काली छतरी का दान करें। 

 

- प्रतिदिन हनुमान चालिसा का पाठ करें। 

 

- हनुमानजी को सिंदूर और चमेली का तेल अर्पित करें। 

 

- शनिदेव को तेल चढ़ाएं।

 

- किसी भी शनि अमावस्या के दिन या रात्रि में शनि चालीसा का पाठ, शनि मंत्रों का जाप एवं हनुमान चालीसा का पाठ करें।

 

- इस दिन पीपल के पेड़ पर सात प्रकार का अनाज चढ़ाएं और सरसों के तेल का दीपक जलाएं। 

 

- तिल से बने पकवान, उड़द से बने पकवान गरीबों को दान करें। 

 

- उड़द दाल की खिचड़ी दरिद्रनारायण को दान करें। 

 

- अमावस्या की रात्रि में 8 बादाम और 8 काजल की डिब्बी काले वस्त्र में बांधकर संदूक में रखें। 

 

- शनि यंत्र, शनि लॉकेट, काले घोड़े की नाल का छल्ला धारण करें। 

 

- इस दिन नीलम या कटैला रत्न धारण करें। जो फल प्रदान करता है। 

 

- काले रंग का श्वान इस दिन से पालें और उसकी सेवा करें।

 

 

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »