24 Apr 2024, 23:11:15 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

इसे हाथ में पहनने से आती है सुख और समृद्धि

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 22 2017 1:57PM | Updated Date: Mar 22 2017 1:57PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

फेंगशुई के अनुसार घर में सुख और समृद्धि लाने के लिए लोग कई उपाय करते है। कोई घर में विंडचाइम लगाता है तो कोई चाइनीज मेंढक रखता है। वैसे ही यदि लकड़ी की माला और फेंगशुई के सिक्के को अपने पास रखा जाए तो आपकी सेहत अच्छी रहेगी। वहीं घर में खुशहाली आएगी। 
 
कहा जाता है कि इस माला के मनके उसी लकड़ी के होते हैं जिससे तिब्बत के भिक्षु अपनी आराधना करते है। इसे सामान्य रूप से ऑड संख्या में पहना जाता है। इसमें मौजूद मनके आॅड संख्या में होते हैं। यदि आप मंत्र पढ़ते हैं तो इसे उनकी संख्या गिनने के लिए भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
 
यह ब्रैसलेट की तरह होता है। इसमें इलास्टिक बैंड होता है। फेंगशुई के अनुसार इससे सकारात्मक ऊर्जा निकलती है और इसे पहनने वाले का दिल व दिमाग स्थिर रहता है और आप स्वस्थ्य रहते है।
 
यदि आप चाहें तो मनके चुम्बकीय प्रभाव वाले भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे आपका रक्तप्रवाह सही रहता है।
 
फेंगशुई के अनुसार इसे हमेशा दाएं हाथ में पहनना चाहिए। इससे इसका पूरा प्रभाव पड़ता है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »