19 Mar 2024, 08:38:45 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

मणिबंध रेखाएं बता सकती है आपकी उम्र

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 17 2017 1:47PM | Updated Date: Jan 17 2017 1:47PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

सामुद्रिक शास्त्र में हथेली देखकर भी व्यक्ति का स्वभाव, भविष्य के बारे में बताया जा सकता है। हाथ की कलाई पर बनी मणिबंध रेखाओं का भी सामुद्रिक शास्त्र में अहम स्थान है। हाथ में मौजूद मणिबंध रेखाएं भी मनुष्य के भाग्य, व्यक्तित्व के बारे में बहुत कुछ बताती है। हस्त ज्योतिष के अनुसार कलाई पर तीन आड़ी रेखाएं मणिबंध रेखाएं कहलाती है।
 
कुछ लोगों के हाथों में दो मणिबंध रेखाएं होती है, तो कुछ के हाथों में चार मणिबंध रेखाएं भी देखी गई हैं। ये रेखाएं आयु, स्वास्थ्य और धन को दर्शाती हैं। यदि किसी व्यक्ति की कलाई पर चार मणिबंध रेखाएं हो तो उसकी आयु करीब सौ वर्ष की होती है।  वहीं जिसके हाथ में तीन मणिबंध रेखाएं होती है उसकी आयु 75 वर्ष की होती है। दो रेखाएं होने पर ऐसी व्यक्ति की आयु 50 वर्ष तक होती है।
 
यदि मणिबंध रेखाएं टूटी हुई हो या छिन्न-भिन्न हो कहा जाता है कि ऐसे व्यक्ति के जीवन में बाधाएं आती रहती है।  मणिबंध की रेखाएं जितनी अधिक स्पष्ट और गहरी होती है उतनी ही ज्यादा अच्छी मानी जाती है। मणिबंध की रेखाएं जितनी अधिक स्पष्ट और गहरी होती है उतनी ही ज्यादा अच्छी मानी जाती है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »