19 Mar 2024, 10:26:30 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

सकारात्मकता लाता है अशोक का पेड़

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 17 2017 1:20PM | Updated Date: Jan 17 2017 1:20PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वास्तु के अनुसार घर में अशोक का पेड़ लगाना अच्छा माना जाता है। कहते है अशोक के पेड़ के नीचे बैठने से शोक नहीं आता। घर में अशोक का पेड़ लगाने से सुख-समृद्धि आती है। कहा जाता है जहां अशोक का पेड़ होता है वहां अशांति नहीं आती। इसलिए मांगलिक एवं धार्मिक कामों में भी अशोक के पत्तों का उपयोग किया जाता है।  
 
अशोक के पेड़ को घर में उत्तर दिशा में लगाना चाहिए। इससे घर में सकारात्मक उर्जा आती है। कहा जाता है कि घर में अशोक का पेड़ होने से सुख, शांति एवं समृद्धि बनी रहती है।  अशोक वृक्ष के फलों को मंगलवार के दिन हनुमान जी को अर्पित करने से मंगल ग्रह की पीड़ा से मुक्ति मिल जाती है।
 
अशोक के पेड़ पर रोज जल चढ़ाने से घर में हमेशा देवी की कृपा बनी रहती है। घर में परेशानियां नहीं आती।यदि किसी लड़की का विवाह नहीं हो रहा है तो अशोक वृक्ष की जड़ और पत्ते पानी में डालकर नहाएं। इससे विवाह में आ रही बाधा दूर होगी।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »