19 Apr 2024, 09:23:52 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

जानिए हथेली में तिल होने के फायदे

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 8 2017 2:12AM | Updated Date: Jan 8 2017 2:12AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

शरीर के अलग-अलग भागों में तिल होने का कई मतलब है। हथेली में और उंगलियों में तिल के होने का अपना अलग ही महत्व है। अकसर हथेली में तिल होना अच्छा माना जाता है। हथेली के बीच में तिल होने को भी बहुत ही शुभ माना जाता है। 

 
ज्योतिषियों के अनुसार कहा जाता है कि इससे शादीशुदा लाइफ बहुत ही अच्छी रहती है। इसके अलावा अंगलियों और हथेली के कई हिस्सों में तिल के होने के अलग-अलग मायने होते हैं। यहां हम आपको बता रहे हैं ऐसी जानकारी के बारे में। 
 
हथेली के बीच में तिल होने को भी बहुत ही शुभ माना जाता है। यही नहीं कई लोगों के हथेली के पीछे और आगे वाले भाग में तिल होता है जिसे बहुत ही शुभ माना जाता है। काह जाता है कि ऐसा इंसान बहुत ही अमीर बनता है और उसकी जिंदगी में बहुत खुशियां आती हैं। 
 
-जिन लोगों के अंगूठे पर तिल होता है ऐसा व्यक्ति काम करने में परफेक्ट, दूसरों के साथ अच्छा व्यवहार करने वाला और न्यायप्रिय होता है।
 
-जिन लोगों की तर्जनी उंगली पर  तिल होता है ऐसा व्यक्ति विद्यावान, गुणवान और धनवान होता है। लेकिन ऐसे व्यक्ति को शत्रु बहुत परेशान करते हैं। 
 
-जिन लोगों की मध्यमा उंगली पर तिल होता है ऐसा व्यक्ति जीवन भर सुखी रहता है। उसका पूरा जीवन शांतिपूर्ण बीतता है।
 
-जिन लोगों की कनिष्ठा पर तिल होता है तो वह व्यक्ति संपत्तिवान होता है लेकिन उसके जीवन में दुख भी होता है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »