18 Apr 2024, 23:02:20 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

अगर आपके घर में होगी ये चीजें तो आएगा गुडलक

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 27 2016 9:26AM | Updated Date: Aug 27 2016 9:26AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

फेंगशुई के जरिए दिए स्थान में एनर्जी को बैलेंस तो किया ही जा सकता है बल्कि घर में सुख-समृद्धि और गुडलक लाने में भी फेंगशुई काफी मददगार साबित हो सकती हैं। फेंगशुई में कुछ ऐसी ही चीजों को जिक्र है जिनसे आप अपने घर में सुख-समृद्धि और गुडलक ला सकते हैं। जाने ऐसी ही फेंगशुई टिप्स के बारे में:
 
फेंगशुई के अनुसार बेम्बू  आपके लिए गुडलक चार्म हैं। अगर इसे किसी को गिफ्ट किया जाए तो पाने वाले के लिए सुख समृद्धि और भाग्य लेकर आता है। यही नहीं इन्हें कमरे के पूर्व में लगाने से एनर्जी में भी वृद्धि करेगी। बेम्बू का पौधा आपके घर में सकारात्मक ऊर्जा भी बढ़ाता है। कछुआ भी फेंगशुई के अनुसार भाग्य वृद्धि करता है। अच्छे स्वास्थ्य और बेहतर भाग्य के लिए इसे लगाया जाता है। इसे घर में उत्तर और उत्तर पूर्व किसी प्लेट में पानी डालकर रखें।
 
अगर आपका बेडरुम उत्तर और उत्तर पूर्व में है तो इसे बिना पानी के रखा जावा चाहिए। फेंगशुई के अनुसार तीन टांगों वाला मेंढ़क जिसके मुंह में सिक्के हों घर में लगाने से जीवन में सुख समृद्धि आती है। इसे घर, आॅफिस में अंदर की तरफ ऐसी जगह लगाएं जहां से पूरा घर दिखाई देता हो। सिक्कों वाली बेल भी  फेंगशुई के अनुसार ये गुडलक का प्रतीक मानी जाती हैं। इन बेल को घर में मुख्य द्वार के पास अंदर की तरफ लगाना चाहिए।
 
ऐसा माना जाता है कि सिक्के जहां आपके लिए आर्थिक लाभ लाएंगे वहीं बेल्स की आवाज से घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। हंसता हुआ बुद्धा को दौलत का देवता माना जाता है। फेंगशुई के अनुसार ऐसा माना जाता है कि जिसके पास यह होता है उसके लिए यह समृद्धि, सफलता, और आर्थिक लाभ लाता है। इसे भी घर में मुख्य दरवाजे की तरफ मुंह करके लगाना चाहिए।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »