20 Apr 2024, 16:11:27 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

देशभर में जन्माष्टमी की धूम

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 25 2016 9:29PM | Updated Date: Aug 25 2016 9:29PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। भगवान कृष्ण के जन्मोत्सव जन्माष्टमी के अवसर पर आज देशभर के मंदिरों में ‘‘हरे कृष्णा, हरे रामा’’ की गूंज रही और छोटे छोटे बच्चे कृष्ण कन्हैया की पोशाक पहनकर मंदिरों में झांकी देखने आए लोगों के आकर्षण का प्रमुख केंद्र रहे।

देशभर में अधिकतर लोगों ने इस अवसर पर व्रत रखा है जिसे आधीरात के बाद मंदिरों में भगवान कृष्ण के जन्म के उद्घोष के बाद खोला जाएगा।
   
सुप्रीम कोर्ट द्वारा दही हांडी के संबंध में बनाए जाने वाले मानवीय पिरामिड की उंचाई 20 फुट से अधिक नहीं करने के आदेश के उल्लंघन के चलते महाराष्ट्र में करीब 14 गोविंदा घायल होने की खबर हैं।
   
उत्तर भारत में कृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर गीतों और नृत्यों का आयोजन किया गया। रात में भगवान कृष्ण की प्रतिमा को नहलाया गया और नगाड़ों की धूमधाम के साथ उन्हें फूलों से सजे पालने में बिठा कर झुलाया गया।
   
भगवान कृष्ण की जन्मस्थली मथुरा और वृंदावन में लाखों तीर्थयात्रियों ने मुख्य मंदिरों में पूजा अर्चना की गोवर्धन पर्वत की परिक्रमा की। इस्कान के मंदिरों में बड़ी संख्या में लोग एकत्र हुए।
   
इस त्यौहार के अवसर पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे और संवेदनशील स्थलों पर अतिरिक्त सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया था।
 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »