20 Apr 2024, 02:32:45 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

रक्षाबंधन पर भद्रा का साया, राखी का मुहूर्त दोपहर बाद

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 24 2015 1:38PM | Updated Date: Aug 24 2015 2:15PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

रायपुर। भाई-बहन के पावन प्रेम के प्रतीक रक्षाबंधन का इंतजार हर किसी को है। खास बात यह है कि इस बार भी लोगों को अपनी कलाई पर राखी बंधवाने के लिए रक्षाबंधन के दिन दोपहर तक इंतजार करना पड़ेगा।

रक्षाबंधन का पर्व 29 अगस्त शनिवार को मनाया जाएगा। रक्षाबंधन के दिन दोपहर 1.50 बजे तक भद्रा रहेगी। भद्रा काल में राखी बांधना शास्त्रों में वर्जित माना गया है। लिहाजा ज्योतिषाचार्यों के अनुसार दोपहर 1.50 बजे भद्रा के उपरांत ही रक्षाबंधन मनाना शुभ रहेगा।

ज्योतिषाचार्यों का कहना है कि भद्रा पर शुभ कार्य नहीं किए जाते। भद्रा में यात्रा, विवाह, मुंडन, गृह प्रवेश, रक्षाबंधन जैसे मांगलिक कार्य नहीं किए जाते हैं। भद्रा का संबंध सूर्य और शनि से है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »