29 Mar 2024, 13:05:53 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

कन्या राशि के जातको का रविवार का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 10 2019 3:09AM | Updated Date: Nov 10 2019 3:09AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

आप पिछले कई दिन से बेचैन और नाखुश सा अनुभव कर रहें हैं लेकिन आज आपका रुख इस समस्या को और अधिक गंभीरता से लेने का है। आपको यह जानना है कि इस समस्या की जड़ क्या है, आज का दिन इस काम के लिए सबसे बेहतर है। लम्बे समय से उपेक्षित कुछ कामो की योजना बनाने के लिए भी अच्छा दिन है। आप पिछले कुछ समय से स्वास्थ्य के मामले में काफी सख्त दिनचर्या का पालन कर रहे हैं, आपको अब इसका लाभ मिलना शुरू हो जाएगा। अगर आपने अपने खान पान में कुछ परिवर्तन किया है तो आपको आज इसके कारण अपने स्वास्थ्य में विशेष सुधार दिखाई दिखाई देगा। इससे आपको अपने स्वास्थ्यवर्धक रूटीन पर बने रहने की प्रेरणा मिलेगी। आप इन अच्छे नतीजों को देखकर अपनी शारीरिक व्यायाम को और भी बढ़ाएंगे।

आज माहौल में ही रोमांस बिखरा हुआ है। आप बहुत सारे मनोरंजक और मजेदार आदमियों के संपर्क में आयेंगे और इनमें से किसी एक के साथ मुलाकात सार्थक साबित हो सकती है। जिनका सम्बन्ध पहले से बना हुआ है वे अपने पुराने सम्बन्ध में अन्तरंग डिनर या पिकनिक पर जाकर एक नयी जान फूंक पायेंगे। आपका पार्टनर पिछले कई दिनों से कुछ खिंचा खिंचा सा है लेकिन आज स्थिति में सुधार होगा। अपनी नौकरी के क्षेत्र मैं बदलाव लाने का ये उपयुक्त समय है। अगर आप नौकरी से सम्बंधित किसी दुविधा में थे तो ये समय नौकरी में परिवर्तन लाने का समय है जो की आपको उचित दिशा में ले जाएगा और आपके लिए फायदेमंद होगा। इस उपरांत अगर आपको कुछ जोखिम लेना पड़े तो न सोचे क्योकि यह जोखिम ही आपको अंत में मददगार साबित होगा।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »