29 Mar 2024, 00:48:58 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

तुला राशि के जातकों का रविवार का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 20 2019 2:13AM | Updated Date: Oct 20 2019 2:25AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

इस समय आपके जीवन में पुराने सम्बन्ध और संपर्क महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। आपके ऊपर हर जगह बहुत अच्छा कार्य करने का काफी दबाव होगा लेकिन आपको यह समझने की जरुरत है कि ज्यादा दबाव आपके खुद के तय किये हुए बहुत ऊँचे मानकों के कारण है। ईमानदारी और एकाग्रता आपको बहुत आगे ले जायेगी, लेकिन अपने आदर्शों और यकीन पर कायम रहें। आप पिछले कुछ समय से स्वास्थ्य के मामले में काफी सख्त दिनचर्या का पालन कर रहे हैं,आपको अब इसका लाभ मिलना शुरू हो जाएगा। अगर आपने अपने खान पान में कुछ परिवर्तन किया है तो आपको आज इसके कारण अपने स्वास्थ्य में विशेष सुधार दिखाई दिखाई देगा। इससे आपको अपने स्वास्थ्यवर्धक रूटीन पर बने रहने की प्रेरणा मिलेगी।आप इन अच्छे नतीजों को देखकर अपनी शारीरिक व्यायाम को और भी बढ़ाएंगे।

आप अपने प्यार की यात्रा शुरू करने के लिए तैयार है। अगर आप पहले से ही किसी रिश्ते में है, तो आप अपनी भाव भंगिमा के द्वारा उसमे एक नयी जान फूकेंगे। अगर आप एकल है तो आप एक संभावित साथी को ढूढ़ने के लिए सामाजिक रूप से पूरी तरह तैयार है। आपके प्रयास सराहनीय होंगे और आपकी प्रेम से भरी जिंदगी में एक सकारात्मक मोड़ आएगा। आज आपके सितारे आपके कार्यस्थल पर प्यार की और संकेत कर रहे है। अत्यंत सावधान रहें। एक गुप्त काम आपके और आपके साथी के बीच दरार पैदा कर सकता है। आप अपने साथी को गोपनीयता के कारणों को समझाने की कोशिश करे और वे आप का समर्थन करेंगे। आपका वित्त बढ़ेगा और उसमे संतुलन रहेगा।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »