28 Mar 2024, 17:22:29 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

वृश्चिक राशि के जातको का गुरुवार का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 17 2019 2:44AM | Updated Date: Oct 17 2019 2:45AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

पिछला घटनाक्रम कुछ ऐसा रहा है कि आपका आत्मविश्वास डगमगा गया है, इसके चलते आज कोई भी काम ख़ुशी से और संतोषजनक ढंग से पूरा नही हो पायेगा। कोई ऐसा भी मिलेगा जिसकी नकारात्मक टिप्पणियों से आप और भी निराश महसूस करेंगे,लेकिन चिंता ना करें, यह अस्थायी चरण है और आप जल्दी ही अपना आत्मविश्वास वापस पा लेंगे। आज का दिन आराम के नाम कर दें। काफी संभावना है कि आप आज का दिन खुद की अतिरिक्त देखभाल में बिताएं। अपने लिए एक ब्यूटी सेशन बुक करें या स्पा की सेवाएँ लें, आज यह काफी प्रभावी होगा। आप बहुत जल्दी चमकते हुए और ग्लैमरस दिखेंगे। आपके आसपास सभी लोग आपके इस ब्यूटी और वेलनेस सेशन के बाद आपसे प्रभावित हुए बिन नही रह पायेंगे।

आज आप खुद को किसी ऐसे व्यक्ति के साथ पायेंगे जो आपके साथ बहुत दिनों से समय बिताना चाहता था और काफी समय से आपको आकर्षित करने की कोशिश कर रहा था। यह सम्बन्ध काफी गंभीर और रोमांटिक साबित हो सकता है। आपको यही तो चाहिए था। आपका दिन आज ख़ास रहेगा। इसका पूरा उपयोग करें और जैसे आप हैं बिलकुल वैसे ही रहें। आप स्वाभाविक रूप से शक्ति और अधिकार के लिए आकर्षित रहे हैं और इस वजह से हमेशा आपने ध्यान केंद्रित कर काम किया है। आपका परिश्रम आज फल दे सकता है, लेकिन आप अपना धैर्य बनाये रखें और अपने समय के साथ चले। ये भी आवयशक है की आप अपने मन को भी व्यस्थित एवं खुला रखे। ज्यादा स्वच्छंद और अनुमानित न हो और उस तरह से आप सबके साथ एक अच्छे तरीके से कार्य कर पाएंगे।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »