17 Apr 2024, 01:01:07 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

कर्क राशि के जातको का गुरूवार का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 18 2019 2:21AM | Updated Date: Jul 18 2019 2:21AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

आप आज कल्पनात्मक रहेंगे। कार्यस्थल की ओर से किसी अन्य स्थान की यात्रा का मौका मिल सकता है। आपकी रोमांटिक प्रवृति उजागर होगी। अपने आपको थोड़ी ढील देने का दिन है, लेकिन काम में व्यवहारिकता भी दिखानी होगी। साथियों के साथ अच्छे मूड में रहेंगे। अपनी मेल देख लें, कोई महत्वपूर्ण मेल आपकी प्रतीक्षा कर रही है।

कर्क स्वास्थ्य और कल्याण- आपकी सेहत कुल मिलकर अच्छी ही है।लेकिन जैसे जैसे काम के मामले में आपकी जिम्मेदारियां बढती जायेंगी आपको अपने स्वास्थ्य और खाने का और अधिक ख्याल रखना होगा। अपने खाने में सब तरह के विटामिन खासकर ए, ई और सी शामिल करें। इससे आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होगी।कई गिलास पानी भी पीयें। इससे आप पानी की कमी से बचेंगे और सक्रिय रह पायेंगे।
 
कर्क प्यार और संबंध- लोग आपके पास सहानुभूति के लिए आयेंगे और आप गलती से इसे ध्यान खीचने का प्रयास मान बैठेंगे। जो लोग पहले से किसी सम्बन्ध में हैं वे दिल से एक दुसरे के साथ कुछ अच्छा समय बिताना चाहेंगे। आप उनके साथ अकेले रहकर चुपचाप सी बातचीत के जरिये अपने विचार साझा करना चाहेंगे। 
 
कर्क कैरियर और धन- एक दोस्त या एक गाइड के माध्यम से छात्रों को एक नया करियर विकल्प मिल सकता है और आप अपने करियर के रूप में इसे चुन सकते हैं पर आपको एक गहन अनुसंधान की सलाह दी जाती है। आज पेशेवरो में नयी उर्जा का संचार हो सकता है। यह किसी भी परियोजना को शुरू करने के लिए एक अच्छा दिन है। सहकर्मी आपके मददगार साबित होंगे और आप एक टीम के नेता की भूमिका अच्छी तरह से निभाएंगे।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »