19 Mar 2024, 11:26:33 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

राशि के अनुसार कौन से देवी देवताओं की पूजा करना आपके लिए रहेगा विशेष फलदायी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 25 2019 10:40AM | Updated Date: Jun 25 2019 10:42AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

प्रत्येक राशि की अपनी कुछ विशेषताएं और मूलभूत स्वभाव होते हैं। कुछ राशियाँ जल प्रधान होती हैं, वहीँ कुछ अग्नि, वायु, पृथ्वी एवं आकाश से प्रभावित होती हैं। इन लक्षणों के आधार पर राशियों के इष्ट देव भी भिन्न होते हैं, जिनकी पूजा करने से विशेष फल की प्राप्ति होती है और जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। आइये जानते हैं राशि के अनुसार हमें कौन से देवी देवताओं की पूजा करनी चाहिये |
 
 
1: मेष एवं वृश्चिक: इन राशियों के स्वामी हनुमान जी हैं। इस राशि का स्वामी मंगल है, इसी कारण मंगलवार को हनुमान चालीसा का पाठ करना आपके लिए अत्यंत शुभ है।
 
2: वृषभ एवं तुला: इन राशियों का स्वामी शुक्र ग्रह ह इन राशि वालों को माँ दुर्गा की पूजा करनी चाहिए। ऐसा करने से जीवन के सभी क्षेत्रों में सफलता मिलेगी।
 
3: मिथुन एवं कन्या: इन राशियों का स्वामी बुद्ध ग्रह है। इन्हें श्री हरि विष्णु एवं गणेश जी की पूजा करनी चाहिए। आपको मालूम ही है कि जो मनुष्य भगवान श्री विष्णु के सानिध्य में रहता है उसके जीवन की समस्त बाधाएं दूर हो जाती हैं।
 
 
4: धनु एवं मीन: इन राशि वालों का स्वामी ग्रह बृहस्पति है | अतः इन्हें गुरूवार के दिन श्री हरि विष्णु की पूजा करनी चाहिए।
 
 
5: मकर और कुम्भ: इन राशियों का स्वामी ग्रह शनि है | इन दोनों राशि वालों को भोलेनाथ की पूजा से विशेष लाभ होता है।
 
6: सिंह राशि: इसका स्वामी सूर्य ग्रह है।| इनके लिए बजरंगबली हनुमान की आराधना करना शुभ है |
 
7: कर्क राशि: इस राशि का स्वामी चंद्र ग्रह है। इस राशि के जातकों को भोलेनाथ की आराधना करनी चाहिए। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »