29 Mar 2024, 21:14:05 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

कर्क राशि के जातको का सोमवार का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 17 2019 12:29AM | Updated Date: Jun 17 2019 12:29AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

आज का दिन कुछ अनिश्चित सा है, आपको संवेदनशील लोगो से बात करते हुए अधिक सावधान रहना होगा। यह समय सामना करने और फैसले लेने के लिए भी उपयुक्त है। आप जिन अवांछित स्थितियों से बचना चाह्ते थे, आपको उनमें खींचा जाएगा। कुछ कठोर निर्णय लेने होंगें। हालाँकि आप दबाव में भी सही फैसले ले पायेंगे और कुल मिलाकर सब अच्छा होगा।

कर्क स्वास्थ्य और कल्याण- आज का दिन आपके लिए विशेष रूप से अच्छा है। आप कुछ नया काम शुरू कर सकते हैं। आज कोई ऐसा कोई प्रोजेक्ट ख़त्म कर लें जिसमे आपका बहुत सारा समय लगा हुआ है या कोई ऐसा काम कर लें जिसे आप टालते रहें हैं। शाम के लिए मौज मौसे और कार्ड्स खेलना तय है। नए और पुराने सभी दोस्तों से बातचीत करें औए एन्जॉय करें। आज खरीदारी करने में मजा आएगा।

कर्क प्यार और संबंध- आज आपको अपने बुजुर्ग रिश्तेदार के स्वास्थ्य का ख्याल रखना है। आपके अन्य बातों में व्यस्त होने की संभावना है, जिसकी वजह से आप अपने साथी को समय नहीं दे पाएंगे, परन्तु आपको अपने साथी से बहुमूल्य व्यावहारिक और भावनात्मक समर्थन मिलेगा। आपका साथी आज वित्तीय मामलों में भी आपकी मदद कर सकता है, इसलिए अपनी प्रशंसा दिखाना न भूले चाहे वह एक लघु रूप में क्यों न हो। 

कर्क कैरियर और धन- घर्षण एवं विचारो की असमानता आप और आपके साथी के बीच विकसित होने की संभावना है, लेकिन आपको अपने विचारो से नहीं हटना है और उसी के साथ रहना है, लेकिन आप चिंता न करे क्यों कि ये स्थिति एक स्थायी मनमुटाव को जन्म नहीं देगी। हालाँकि आपके साथी के साथ आपका थोड़ा मनमुटाव हो सकता है, लेकिन जब ये पता चलेगा की जो आपने किया वह आपने सही सोच कर किया था तो आपको अपने साथी से और अधिक सम्मान मिलेगा।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »