मूलांक 1 जिनका जन्म 1, 10, 19 या 29 तारीख को हुआ हो उनका मूलांक 1 होता है। माना जाता है कि छह एवं आठ अंक वाले लोगों से इन्हें दूर रहना चाहिए। इस मूलांक के लोग अंधेरे में भी उजियारा करने के लिए हमेशा तैयार रहते हैं। इस मूलांक के व्यक्ति शासन के शीर्ष पद पर देखे जाते हैं। मूलांक 1 का प्रेम जीवन : मूलांक 1 के लोगों के लिए अंक शास्त्र के अनुसार मूलांक 1 और मूलांक 4 के जातकों के साथ रिश्ते रखने चाहिए।
शुभ रत्न : माणिक्य
शुभ रंग : लाल, सुनहरा और नारंगी
मूलांक 2 उन लोगों का होता है जिनका जन्म 2, 11, 20 या 29 तारीख को हुआ हो। माना जाता है कि इस मूंलाक के लोग अपने कार्य क्षेत्र में बहुत प्रसिद्ध होते हैं। इस अंक का प्रतिनिधित्व चन्द्रमा करता है इसलिए इस अंक के जातक बेहद आकर्षक, भावनात्मक और अन्य भावनाओं के वेग में बहने वाले होते हैं। मूलांक 2 का प्रेम जीवन इस मूलांक के जातकों के लिए 2 और 7 मूलांक के लोगों से मैत्री और संबंध कायम करने चाहिए।
शुभ दिन : सोमवार
शुभ रत्न : रत्न मोती
मूलांक 3 उन लोगों का होता है जिनका जन्म 3, 12, 22 या 30 तारीख को हुआ हो। इस अंक का स्वामी ग्रह गुरु हैं इसलिए इस अंक के व्यक्ति दिमागी तौर पर बेहद मजबूत होते हैं। ऐसे शख्स जिंदगी का खुलकर मजा लेते हैं और समय आने पर अपनी छुपी ताकतों सबको चौंका देते हैं। ऐसे शख्स किसी भी विषय को बहुत जल्दी समझ लेते हैं। मूलांक 3 का प्रेम जीवन मूलांक 3 के लोगों को 1,4,5 6 या 7 मूलांक के लोगों के साथ प्रेम या विवाह करना चाहिए।
शुभ रंग : पीला एवं गुलाबी रंग
शुभ रत्न : पुखराज रत्न
मूलांक 4 जिन लोगों का जन्म 4, 13 या 22 तारीख को होता है उनका मूलांक 4 होता है। ऐसे लोग बेहद धार्मिक, रसूखदार और प्रैक्टिकल किस्म के होते हैं। इनकी इमानदारी और अनुशासन के सभी कायल होते हैं। ऐसे व्यक्ति मिलनसार और आर्थिक मामलों में किस्मत वाले होते है। मूलांक चार के व्यक्ति संघर्षशील होते हैं। मूलांक 4 का प्रेम जीवन मूलांक 4 के लिए अंकशास्त्र कहता है कि वह किसी भी मूलांक के जातकों के साथ विवाह या प्रेम कर सकते हैं।
शुभ रंग: हल्के रंग
शुभ रत्न: गोमेद रत्न
मूलांक 5 5,14 और 23 तारीख को जन्मे जातकों का मूलांक 5 होता है। इनका स्वामी ग्रह बुध होता है। ऐसे लोग निर्णय लेने में बेहद निपुण होते हैं। विद्या में इनकी अच्छी रुचि होती है, परन्तु ये पूर्ण विद्या ग्रहण नहीं कर पाते या बीच में ही अध्ययन छोड़ना पड़ता है। मूलांक 5 का प्रेम जीवन (Love Compatibility of Number 5): इनके लिए सबसे सही शख्स वही होता है जिसका मूलांक 6 हो और अगर मूलांक 6 का साथी ना हो तो इन्हें 9,3 या 4 मूलांक के साथी को ढूंढ़ना चाहिए।
शुभ रंग : सफेद, खाकी एवं हल्का हरा रंग
शुभ रत्न :पन्ना रत्न
मूलांक 6 जिन लोगों का जन्म 6, 15 या 26 तारीख को हुआ हो उनका मूलांक 6 होता है। मूलांक 6 का स्वामी ग्रह शुक्र है। ऐसे लोग खूबसूरती को पसंद करते हैं और ग्लैमर की तरफ आकर्षित रहते हैं। मूलांक 6 के जातकों को सजना-संवरना बेहद पसंद होता है। मूलांक 6 वाले यदि किसी से प्रेम करते हैं तो उसके लिये सबकुछ कुर्बान कर करने को तैयार रहते हैं। मूलांक 6 का प्रेम जीवन: इस मूलांक के जातक किसी भी मूलांक के साथी के साथ प्रेम के बंधन में बंध सकते हैं।
मूलांक 7 जिनका जन्म किसी भी माह की 7,16 या 25 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक 7 होता है। इस अंक का स्वामी ग्रह केतु होता है। ऐसे लोग चिंतन प्रिय होते हैं और किसी भी कार्य को करने से पहले उसके बारें में बारीकी से जांच-परख कर लेते हैं। प्यार के मामलें में इस मूलांक के लोगों को समझना बेहद मुश्किल होता है। मूलांक 7 का प्रेम जीवन: मूलांक 7 के लोगों को सिर्फ 5 मूलांक के लोगों से दूर रहना चाहिए, बाकि किसी भी मूलांक के जातक के साथ इनके रिश्ते बिगड़ते की संभावना कम ही होती है।
शुभ रंग: हरा, सफेद एवं हल्का पीला
शुभ रत्न: लहसुनिया
मूलांक 8 किसी माह की 8, 17 या 26 तारीख को जन्में जातकों का मूलांक 8 होता है। मूलांक 8 का स्वामी ग्रह शनि होता है। अंकज्योतिष की दृष्टि से आठ नंबर बेहद मजबूत और शक्तिशाली होता है। इस मूलांक के लोग या तो जीवन में बहुत बड़ी ऊंचाईयां प्राप्त करते हैं या पूरी तरह असफल रहते हैं। ऊपर से यह जितने सख्त दिखते हैं अंदर से उतने ही नरम भी होते हैं। किसी जिम्मेदारी को लेने के बाद वह कार्य को पूरा करके ही दम लेते हैं। मूलांक 8 का प्रेम जीवन: इस मूलांक के जातकों का प्रेम संबंध या दांपत्य जीवन अकसर खतरें में ही नजर आता है। लेकिन अगर यह चाहे तो अपने क्रोध पर काबू पा अपने रिश्ते को बेहद कामयाब बना सकते हैं।
शुभ रंग: भूरा, काला, गहरा नीला तथा बैंगनी
शुभ रत्न : नीलम
मूलांक 9 उन लोगों का होता है जिनका जन्म 9, 18 या 27 तारीख को हो। इस मूलांक का स्वामी ग्रह मंगल होता है। मंगल को युद्ध का देवता भी माना जाता है। इसलिए इस मूलांक के लोगों के जीवन में संघर्ष, युद्ध, क्रोध, ऊर्जा, साहस एवं तीव्रता हमेशा फैला रहता है। यह जो भी करते हैं अपनी मर्जी से करते हैं और यह परवाह नहीं करते कि दूसरें क्या सोचेंगे और क्या नहीं सोचेगे। मूलांक 9 का प्रेम जीवन: मूलांक 9 के लोगों को मूलांक 1, 2, 3, 6, 7 या 9 के लोगों के साथ मैत्री, विवाह या प्रेम करना लाभदायक होता है।
शुभ रत्न: मूंगा