16 Apr 2024, 10:56:14 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

जाने कैसा रहेगा आपका साप्‍ताहिक राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 15 2019 1:12AM | Updated Date: Apr 15 2019 2:25AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मेष-सप्ताह मिला-जुला रहेगा। कामकाज की गति धीमी बनी रहेगी। आर्थिक दृष्टि से समय मिश्रित फलदायी रहेगा। खर्चों पर नियंत्रण रखें। सप्ताहिक बजट बनाकर कार्य करें। परिवार में मंगल कार्य योजनाएं भी बनेंगी। धार्मिक एवं सामाजिक गतिविधियां तेज होंगी। उपाय-हनुमान चालीसा के सात पाठ करें। शुभ रंग : कत्थई। शुभांक :3
 
वृषभ-सप्ताह में स्वास्थ्य पक्ष कमजोर बना रहेगा। पुराना मर्ज पुन: उभर सकता है। जोड़ों का दर्द, नस-नाड़ियों की परेशानी एवं घुटनों से संबंधित समस्याएं उभर सकती हैं, ताजा भोजन करें। खट्टी एवं तीखी चीजों का सेवन न करें। विद्यार्थियों को कठिन परिश्रम के साथ सफलता प्राप्त होगी। हड़बड़ी में बड़ा निर्णय न लें। उपाय-देवी मंदिर में दीप दान करें। शुभ रंग : गुलाबी। शुभांक : 7
 
मिथुन-सप्ताह शुभफलदायी रहेगा। नए भवन की योजना शीघ्र ही साकार होगी। पैतृक संपत्ति से धनार्जन होगा। आय के नए स्त्रोत बनेंगे। जमा पूंजी धन में वृद्धि होगी। कामकाज में गति बनी रहेगी। घर-परिवार में मंगल कार्य योजनाएं भी बनेंगी। उपाय-लक्ष्मी मंदिर में पुष्प चढ़ाएं। शुभ रंग : पर्पल। शुभांक : 5
 
कर्क-आर्थिक दृष्टि से सप्ताह मिला-जुला बना रहेगा। राजनेताओं की दिक्कतें बढ़ेंगी। ईमानदारी एवं निष्ठा से सेवा करने वालों को जनता स्वीकारेगी। स्वास्थ्य पक्ष सप्ताह के उत्तरार्द्ध में परेशान करेगा। योग-ध्यान-प्राणायाम एवं प्रार्थना को दिनचर्या से जोड़ें। विद्यार्थियों को सफलता मिलेगी। उपाय-देवी मंदिर में हलवे का भोग लगाएं। शुभ रंग : सफेद। शुभांक : 9
 
सिंह-नवीन योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए समय शुभफलदायी रहेगा। भूमि, भवन एवं जमीन, जायदाद के क्रय-विक्रय से आर्थिक लाभ होगा। नौकरीपेशाओं की दिक्कतें अभी बनी रहेंगी। पारदर्शिता व निष्पक्षता से कार्य करें। प्रेम संबंधों में जल्दबाजी एवं हड़बड़ी न करें। संयम व विवेक से काम लें। जल्दबाजी एवं हड़बड़ी में कोई भी निर्णय न लें। उपाय-हनुमानजी के मंदिर में श्रीफल चढ़ाएं। शुभ रंग : सुर्ख लाल। शुभांक : 2
 
कन्या-शासन-प्रशासन से जुड़े अधिकारियों व कर्मचारियों की परेशानियां अभी बनी रहेंगी। व्यापार-व्यवसाय से जुड़े उद्यमियों को आर्थिक संकट अभी बना रहेगा। उतार-चढ़ाव की स्थितियां रहेंगी। अनावश्यक विवादों से दूर रहें। उपाय-सुंदरकांड का पाठ करें। शुभ रंग: गुलाबी। शुभांक: 4
 
तुला-आमदनी के नए स्त्रोत बनेंगे। जमा पूंजी में वृद्धि होगी। जमीन, जायदाद खरीदी की योजना भी साकार होगी। कामकाज में गति बनी रहेगी। व्यापार-व्यवसाय से जुड़े उद्यमियों को आर्थिक लाभ होगा। नए रसूखदार लोग भी जुड़ेंगे। सामाजिक मान-सम्मान व पद-प्रतिष्ठा में अनायास ही वृद्धि होगी। उपाय-देवी मंदिर में सुहाग सामग्री बांटें। शुभ रंग : नारंगी। शुभांक-6
 
वृश्चिक-शासन-प्रशासन से जुड़े कर्मी व राजनेताओं की परेशानी बढ़ सकती है।  पारदर्शिता व निष्पक्षतापूर्वक कार्य करें। अर्थतंत्र में सुधार होगा। पुरानी योजनाओं पर पुन: काम प्राप्त होंगे। रोजगार के लिए प्रयत्नशील बने रहें। प्रेम संबंधों में सकारात्मकता बनी रहेगी। धार्मिक यात्राएं होंगी। नई संपत्ति खरीदने के योग बनेंगे। उपाय-हनुमान मंदिर में श्रीफल की माला चढ़ाएं। शुभ रंग : आसमानी। शुभांक : 8
 
धनु-सप्ताह शुभ फलदायी रहेगा। कामकाज में गति बनी रहेगी। नवीन योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए समय शुभ है। आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी। व्यावसायिक गतिविधियां तेज होंगी। नए भवन की योजना धीरे-धीरे ही साकार होगी। उपाय-हनुमान बाहुक का पाठ करें। शुभ रंग: केसरिया। शुभांक: 9
 
मकर-सप्ताह स्वास्थ्य की दृष्टि से कमजोर रहेगा। मधुमेह, उच्च रक्तचाप एवं हृदय रोगी विशेष सावधानी रखें। कष्ट के समय तत्काल चिकित्सकीय सलाह लें। आर्थिक परेशानियां भी रहेंगी। उपाय-हनुमानजी के मंदिर में चोला चढ़ाएं। शुभ रंग : आसमानी। शुभांक : 7
 
कुंभ-सप्ताह मिश्रित फलदायी रहेगा। प्रशासनिक अधिकारियों को निष्पक्षतापूर्वक कार्य करना होगा। जनता जनार्दन के दु:ख में सहभागी राजनेताओं को लाभ प्राप्त  हो सकता है। निष्ठा से काम करें। व्यवसायी वर्ग आर्थिक परेशानी में रहेगा। कर्ज की स्थितियां भी बन सकती हैं। धार्मिक कार्यों पर धन खर्च होगा। उपाय-हनुमानजी के मंदिर में सिंदूर चढ़ाएं। शुभ रंग : काला। शुभांक : 5
 
मीन-घरेलू उपकरणों की खरीदी से प्रसन्नता बढ़ेगी। परिवार में मांगलिक कार्य योजनाएं बनेंगी। पैतृक संपत्ति के विक्रय से लाभ होगा। जमा पूंजी में वृद्धि होगी। प्रेम संबंधों में सकारात्मकता बनी रहेगी। उपाय-हनुमानजी के मंदिर में ध्वजा चढ़ाएं। शुभ रंग : पिंक। शुभांक : 4
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »