29 Mar 2024, 05:06:53 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मक्का भूनने पर क्यों उछलते हैं दाने?
पॉपकॉर्न बनाने के लिए आमतौर पर जिस तरह के अनाज का इस्तेमाल किया जाता है, वे सख्त होते हैं। इनके बीच के हिस्से में दाना होता है, जिसके ऊपर कठोर स्टार्च की परत होती है। इसमें 10 से 15 प्रतिशत नमी भी होती है। जब अनाज को भूना जाता है, तो सबसे पहले निचले हिस्से की नमी गर्म होती है, जो गर्म होकर वाष्प में बदल जाती है और फैल जाती है। इसके फैलने से ऊपरी कठोर सतह पर दबाव पडता है और अनाज का दाना फट जाता है। यह वाष्प दाने के निचले हिस्से से एक झटके से निकलती है और न्यूटन के तीसरे नियम के मुताबिक दाने को ऊपर उछाल देती है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »