28 Mar 2024, 18:36:48 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

हवाई जहाज का रंग ज्‍यादातर सफेदही होते हैं, रंगीन हवाई जहाज कम ही देखने को मिलते हैं। आपने कभी सोचा है कि हवाई जहाज का रंग सफेद ही क्यों होता है। कुछ रंग बिरंगे हवाई जहाज जरूर देखे होंगे आपने, लेकिन उनका बेस कलर सफेद ही होता है। इसके पीछे कई वजहे हैं। 
 
सफेद रंग हवाई जहाज को ठंडा रखने के मकसद से किया जाता है। क्योंकि सफेद रंग गर्मी को दूसरे रंगों की तुलना में दूर करता है।
 
सफेद रंग की वजह से प्लेन में हुई खराबी जैसे क्रेक्स, तेल का रिसना आदि आसानी से दिख जाते हैं। इसलिए इसे सफेद ही रखा जाता है।
 
धूप में खड़े होने की वजह से कोई भी दूसरा रंग धीरे-धीरे हल्का होने लगता है, लेकिन सफेद रंग के साथ ऐसी समस्या नहीं होती। इसी कारण कंपनियां हवाई जहाज को सफेद रंग का ही रखना पसंद करती हैं।
 
हवाई जहाज को पेंट करने में करीब 3 लाख से 1 करोड़ तक का खर्च आता है जिसे खर्च करना कंपनी के लिए बहुत मुश्किल  होता है, इसलिए इसे सफेद रखा जाता है।
 
हवाई जहाज में सफेद के बदले किसी और रंग का उपयोग करने से इसका वजन काफी बढ़ जाता है। इस वजह से ईंधन की खपत भी काफी बढ़ जाती है, जबकि सफेद रंग के हल्का होने से ईंधन की खपत में कमी आती है। इससे कंपनियों के खर्च में भी कमी आती है। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »