24 Apr 2024, 23:04:46 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

नई दिल्ली। प्यार को शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता और ना ही इसकी कोई परिभाषा है। इसे सिर्फ महसूस किया जा सकता है। ये तो एक ऐसा खूबसूरत एहसास है जो दो लोगो को बहुत गहराई से आपस में जोड़ता है। ये एक ऐसा बंधन है जो दो लोगों को रूह की गहराई से बांध देता है। प्यार आसानी से किसी से हो तो सकता है पर आसानी से खत्म नहीं होता।

 
प्यार की कोई भाषा नहीं होती है। ये शब्दविहीन होता है। प्यार सिर्फ दिल की आवाज सुनता है। दिल की धड़कनों को महसूस करता है। प्यार एक समर्पण है जिसमे इंसान अपने प्यार के लिए पूरी तरह समर्पित हो जाता है, प्यार एक ऐसा त्याग है जिसमे इंसान प्यार के लिए दुनिया की सारी दौलत को ठुकरा देता है।
 
आमतौर पर पहली नजर में हमें किसी का चेहरा पसंद आ जाता है, किसी की आंखे पसंद आ जाती है, किसी का बात करने का स्टाइल पसंद आ जाता है, या किसी का व्यवहार। इसे पहली नजर का प्यार कहते हैं। 
 
कॉलेज के दिनों में, स्कूल के दिनों में, या कम उम्र में होने वाला ज्यादातर प्यार आकर्षण ही होता है जिसमें अहसास तो प्यार वाला ही होता हैं लेकिन कम उम्र होने के कारण प्यार का इजहार करने में झिझकते हैं। 
 
कभी कभी पढाई लिखाई पर ज्यादा ध्यान देने के कारण सिरियस रिलेशनशिप के लिए तैयार नहीं होते हैं तो कभी कभी करियर तथा जिन्दगी की प्राथमिकतायें बदलने के साथ ही पहला प्यार पीछे छूट जाता है।
 
क्यों होता है प्यार?
मान कर चलो कि आपने पहली बार किसी छोटे से बच्चे को देखा, आपने उससे बात करने की कोशिश की और उसने तोतली आवाज में आपसे कुछ कहा। अब अगर आपको उसकी तोतली बात समझ में भी नहीं आई होगी तब भी आपको उसकी तोतली बात अच्छी लगेगी और उसकी प्यारी सी मुस्कान आपके चेहरे पर भी मुस्कान ला देगी और आपको उस बच्चे से लगाव हो जाएगा। फिर आप रोजाना कोशिश करेंगे कि आप उसकी तोतली आवाज में कुछ सुने क्योंकि ये आपको पसंद है आपको अच्छा लगता है। बस ये लगाव ही तो वो जुड़ाव है जो आप अपने से महसूस करते हैं जो धीरे-धीरे ये प्यार में बदल जाता है।
 
इंसान का स्वभाव ही ऐसा है कि अगर उसे कहीं पर कोई चीज पसंद आ जाए या उसे कही पर थोड़ा सा अपनापन महसूस हो तो वह उसकी ओर आकर्षित हो जाता है और फिर धीरे-धीरे यही आर्कषण लगाव बन जाता है और फिर धीरे-धीरे प्यार में बदल जाता है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »