19 Apr 2024, 20:55:55 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

नई दिल्ली। आपने कभी इस बात पर गौर किया है कि महिलाओं और पुरुषों के शर्ट में बटन अलग-अलग साइड में होते हैं। दरअसल महिलाओं के शर्ट में बटन बाई तरफ होते हैं, जबकि पुरुषों की शर्ट में दाई तरफ बटन होते हैं।
 
हमारे शर्ट में बटन होने के पीछे कई थ्योरी हैं और पिछली कई सदियों से इसके तर्क दिए गए हैं। बताया जाता है कि पहले आदमी खुद अपने कपड़े पहनते थे, जबकि महिलाओं को दूसरी महिलाएं कपड़े पहनाती थी और अधिकतर लोग दाहिने हाथ से काम करते थे।
 
इसी वजह से पुरुषों के शर्ट में दाई तरफ बटन लगे होतें हैं जबकि महिलाओं के कपड़ों में बाई तरफ बटन होते थे। वहीं एक अहम कारण यह है कि जो महिला सीधा हाथ इस्तेमाल करती हैं वह अपने बच्चे को दूध पिलाने के लिए बांए हाथ में पकड़ती है और उस वक्त वह सीधे हाथ से बटन खोलती है तो बटन बाईं ओर है तो इससे बटन खोलने में आसानी होती है। 
 
कहा जाता है कि पुरान समय में जो बड़े-बड़े घर की औरतें होती थी वह स्वंय ब्लाऊज नहीं पहनती थी उन्हे ब्लाऊज उनकी नौकरानियां पहनाती थी। और इसलिए बाईं और बटन होने के कारण उन्हें बंद करने में काफी आसानी होती थी। 
 
पुरुषों को बटन बंद करने या खोलने के लिए बाएं हाथ का सहारा लेना पड़ता था, इसलिए उनके शर्ट में दाई तरफ बटन होते हैं। जबकि महिलाओं के साथ इसका उल्टा होता है, इसलिए महिलाओं के कपड़े में बाई तरफ बटन होते हैं।
 
पहले महिलाओं और पुरुषों के परिधान में कई विभिन्नताएं होती थी, लेकिन वक्त गुजरने के साथ ही महिलाओं और पुरुषों को समान अधिकार दिए जाने के साथ ही उनके कपड़े भी लगभग एक जैसे होने लगे।
 
इसलिए महिलाओं और पुरुषों के कपड़ों में हल्का सा अंतर बनाने के लिए भी ऐसा किया गया। वहीं इसका कनेक्शन नैपोलियन से भी है। बताया जाता है कि नेपोलियन ने महिलाओं के कपड़ों में बाईं तरफ बटन लगाने का आदेश दिया था।
 
दरअसल नैपोलियन हमेशा एक हाथ शर्ट में डालकर खड़े होते थे और महिलाओं को इससे अलग करने के लिए उन्होंने ऐसा किया था। क्योंकि महिलाएं उनका मजाक बनाने के लिए उनकी नकल करने लगी थी।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »