17 Apr 2024, 05:20:47 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

क्रिकेट खेलते समय या गेंद से अन्य कोई खेल खेलते समय आपने देखा होगा कि जमीन पर गिरने के बाद गेंद दो-तीन बार उछलती है। दरअसल इस क्रिया के पीछे न्यूटन के गति का तीसरा नियम काम करता है। इसके अनुसार प्रत्येक क्रिया के बराबर व विपरीत सदैव प्रतिकिया होती है।

इसी आधार पर जब गेंद जमीन पर गिरती है तो उसके आकार में थोड़ा परिवर्तन हो जाता है। लचीलेपन के कारण गेंद अपनी वास्तविक स्थिति में आने के लिए अग्रसर होती है। ऐसा करने के लिए वो जमीन पर धंसती है उतनी ही ऊपर कि ओर उछलती है। ऊर्जा खत्म होने पर गेंद अपने सही आकार में गतिहीन हो जाती है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »