29 Mar 2024, 03:54:37 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

नारियल यह ऐसा फल है जो सभी को लुभाता है। इसे देखकर पूजन कार्यक्रम या शुभप्रसंग की याद आने लगती है।  किसी भी देवी-देवता की पूजा नारियल के बिना अधूरी मानी जाती है। क्या आप जानते हैं कि नारियल खाने से शारीरिक दुर्बलता दूर होती है एवं भगवान को नारियल चढ़ाने से धन और घर-परिवार से संबंधित समस्याएं दूर हो जाती हैं। प्राचीन समय से ही नारियल से संबंधित कई प्रकार की परंपराएं प्रचलित हैं। इन परंपराओं में से एक अनिवार्य परंपरा यह है कि स्त्रियां नारियल नहीं फोड़ती हैं। आमतौर पर ऐसा स्त्रियों द्वारा नारियल फोड़ने को अपशकुन माना जाता है।

दरअसल स्त्रियां बीज रूप में शिशुओं को जन्म देती हैं और नारियल भी बीज रूप माना जाता है। ऐसे में मान्यता है कि ईश्वर को अर्पित करने के बाद पुरूष ही इसे फोड़ते हैं। दूसरी ओर यह कठोर भी होता है। फिर कहा जाता है कि इसकी उत्पत्ती के समय भगवान विष्णु नारियल के साथ अन्य दो चीजें लेकर प्रकट हुए लक्ष्मी और कामधेनु इसकारण इसे और पवित्र माना जाता है। यह प्रजनन का कारक है। 

 
यही नहीं इसमें तीन आंखों रूपी आकृति बनी होती है इसे त्रिनेत्र के तौर पर देखा जाता। यह इतना पवित्र होता है कि इसमें आदि देव महादेव और ब्रह्माजी के साथ विष्णु जी का निवास माना जाता है। यदि नारियल के जल से शिवलिंग पर रूद्राभिषेक किया जाए तो यह शनि शांति में अच्छा उपाय होता है। यही नहीं यह शारीरीक दुर्बलता को दूर करता है। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »