20 Apr 2024, 10:28:01 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Madhya Pradesh

दबंग दुनिया द्वारा आयोजित चेटीचंड महोत्सव का भव्य शुभारंभ

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 24 2017 9:00PM | Updated Date: Mar 25 2017 11:07AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin
  • Untitled-13
  • Untitled-14

इंदौर। दबंग दुनिया और दबंग न्यूज द्वारा आयोजित किए जाने वाले छह दिवसीय चेटीचंड महोत्सव के तहत होने वाले जिस ऑटो प्रॉपर्टी कॉर्निवाल का इंतजार सिंधी समाज के साथ पूरे शहर को था उसका आगाज शुक्रवार शाम छह बजे से दशहरा मैदान पर होगा। 

महोत्सव को यादगार बनाने के लिए दबंग दुनिया कई कार्यक्रमों का आयोजन करेगा। बॉलीवुड अभिनेत्री महिमा चौधरी से लेकर बिग बॉस के घर तक अपना जलवा दिखा चुकी ख्यात अभिनेत्री मोनिका बेदी भगवान झूलेलाल की मूर्ति का अनावरण और भगवान की आरती कर कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगी। वे शहर के युवाओं व बच्चों के साथ रैंप पर जलवा बिखेरेंगी। महोत्सव एक प्लेटफॉर्म है विभिन्न समाजों और संस्कृतियों में सिंधी संस्कृति के मिलन का व उसे करीब से जानने का। 

संस्कृति और संस्कारों के इस मेले में विभिन्न ऑटोमोबाइल कंपनियों के लेटेस्ट मॉडल की कार और मोटरसाइकिल भी प्रदर्शित की जाएंगी, साथ ही ये गाड़ियां रैंप पर फैशन परेड करती नजर आएंगी तो वहीं इंदौरवासी अपनी पसंदीदा गाड़ी के स्टेयरिंग पर हाथ आजमाते नजर आएंगे। शाम को म्यूजिकल नाइट व डांस शो होगा। 

अभिनेत्रियां रैंप पर बिखेरेंगी जलवा 

खूबसूरती, स्टाइल और कॉन्फीडेंस की वॉक में शहर के युवाओं और बच्चों का उत्साहवर्धन करने के लिए फैशन शो में भाग लेकर महिमा और मोनिका रैंप की शान बढ़ाएंगी। फैशन शो में 8 से 13 साल की उम्र के करीब 30 बच्चे और 24 युवा भाग लेंगे। युवाओं के साथ महिमा चौधरी रैंप पर चार चांद लगाएंगी, वहीं बच्चों के साथ शो स्टॉपर के रूप में मोनिका बेदी नजर आएंगी। फैशन शो के जज शहर की ही नामी फैशन डिजाइनर रूबी सलूजा और सत्येंद्र हर्षवाल होंगे। 

सितारे जमीन पर 

24 मार्च- शुभारंभ अवसर पर परदेश गर्ल महिमा चौधरी, मोनिका बेदी, गायक शहजाद अली, ऐश्वर्या पंडित और चिंतन बाकीवाला। 

25 मार्च- ‘सारा जमाना हसीनों का दीवाना’ फेम उर्वशी रोतेला, सयाली भगत-गजल गायक जुल्फी साबरी।

26 मार्च- हेमंत कुमार म्यूजिकल नाइट

27 मार्च- देवयानी बेंद्रे एंड ग्रुप ‘जुनून’

28 मार्च- ख्यात गायक सीमा मोटवानी, अल्फाज-आवाज ग्रुप।

29 मार्च- शोभायात्रा।

राधे मां की झांकी 28-29 को

श्री राधे गुरु मां भी दशहरा मैदान पर होने वाले चेटीचंड महोत्सव में शामिल होंगी। वे 28 मार्च को इंदौर आएंगी। इसी दिन केक काटकर भगवान झूलेलाल का जन्मोत्सव मनाया जाएगा। 29 मार्च को राधे मां भगवान झूलेलाल की शोभायात्रा में अपने बेशकीमती रथ पर सवार होकर निकलेंगी और भक्तों का अभिवादन स्वीकार करेंगी। 

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »